ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊदौड़ में वेद प्रकाश, आसिम व शुभम ने मारी बाजी

दौड़ में वेद प्रकाश, आसिम व शुभम ने मारी बाजी

नगर पंचायत के पांती रोड स्थित सुल्तानपुर बारहगांवा खेल के मैदान में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया...

दौड़ में वेद प्रकाश, आसिम व शुभम ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,मऊSun, 05 Dec 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

मधुबन। नगर पंचायत के पांती रोड स्थित सुल्तानपुर बारहगांवा खेल के मैदान में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। खेल मैदान में दौड़ की हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में बेद प्रकाश उफरौली प्रथम, जूनियर वर्ग 100 मी दौड़ में आसिम लालनपुर प्रथम, 400 मीटर दौड़ में शुभम सिंह परसुपुर प्रथम रहे। वही बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी लौवासाथ प्रथम, 600 मीटर बालक वर्ग दौड़ में मुकेश कुमार अज़ोरपुर प्रथम और बालिका वर्ग में वर्षा कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। प्राथमिक बालक वर्ग लंबी कूद में समीर उफरौली प्रथम, बालिका में अनुराधा कुंडा प्रथम, जूनियर बालक वर्ग में आलोक फतेहपुर प्रथम बालिका वर्ग में शोभा मधुबन प्रथम रहे। जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में नंदनी मधुबन प्रथम, बालक वर्ग में रोहित कुंडा प्रथम रहीं। जूनियर बालिका कबड्डी में ढढ़वल विजेता तो बालक वर्ग कबड्डी में फतेहपुर प्रथम रहा। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वे अपनी प्रतिभा को नए आयाम दे सकते हैं। खेलों में रेफरी और निर्णायक की भूमिका में वकील सिंह, तारकेश्वर पांडेय रहे। साथ ही शिक्षक संतोष शर्मा, मीनाक्षी सिंह, मंगलराम, अनुराग कुमार, अरविंद कुमार, रमाकांत, सुमन, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें