
वाराणसी, बरेली, देवीपाटन और अलीगढ़ मंडल विजयी
संक्षेप: Mau News - मऊ में 3 से 10 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए, जिसमें वाराणसी, बरेली और देवीपाटन ने जीत दर्ज की। वाराणसी ने मुरादाबाद को 15-0 से हराया। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों के खिलाड़ी शामिल हैं।
मऊ, संवाददाता। खेल निदेशालय तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डा.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका फुटबाल का आयोजन तीन से 10 नवम्बर तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को कुल पांच मैच खेले गए। प्रतियोगिता में वाराणसी, बरेली, देवीपाटन अलीगढ़ मंडल ने मैच जीत लिया। पहला मैच वाराणसी मंडल एवं मुरादाबाद मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें वाराणसी मंडल ने रितु कन्नौजिया के शानदार 05 गोल के बदौलत 15-0 से मुकाबला को जीत लिया। दूसरा मैच अयोध्या मंडल एवं बरेली मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें बरेली मंडल के खिलाड़ी अंकिता राय के 03 शानदार गोल के बदौलत मुकाबले को 0-7 जीत लिया।

तीसरा मैच देवीपाटन (गोण्डा) मंडल एवं सहारनपुर मंडल के मध्य खेला गया, जिसमें देवीपाटन मंडल के सानिया बानो के 01 गोल के बदौलत देवीपाटन ने मुकाबले को 1-0 से जीत लिया। चौथा मैच बस्ती मंडल एवं अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें अलीगढ़ मंडल ने मुकाबले को 0-2 से जीत लिया। अलीगढ़ की तरफ से काजल एवं कनिष्का ने क्रमश: एक-एक गोल किया। पांचवा मैच प्रयागराज मंडल एवं आजमगढ़ मंडल के मध्य खेला गया, जो मुकाबला 1-1 के बराबरी से ड्रा रहा। संचालन ओमेन्द्र सिंह ने किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में अश्वनी सिंह उपाध्यक्ष जिला फुटबाल संघ मऊ का स्वागत डीपी सिंह क्रीड़ाधिकारी ने किया। इस अवसर पर आरिफ नजमी, प्रतियोगिता आबजर्वर फुटबाल संघ, हाजी मुनौवर अली सचिव जिला फुटबाल संघ मऊ, राजीव जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, संजय सिंह, मनोज यादव, मोईन अली, एवं जनपद के खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




