Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsUttar Pradesh Millet Revitalization Program Farmer Productivity Workshop Held
भूमि शोधन, बीज शोधन आदि विषयों पर किसानों को मिली जानकारी
संक्षेप:
Mau News - मऊ में रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन विधायक रामबिलास चौहान और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती की तकनीक और बायो एनपीके के लाभ के बारे में जानकारी दी। किसान नेता राकेश सिंह ने धान की फसल के नुकसान और अन्य समस्याओं पर चर्चा की।
Dec 02, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
मऊ, संवाददाता। बकवल स्थित नगर पालिका कम्युनिटी हाल में मंगलवार को रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन विधायक रामबिलास चौहान और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस आयोजन में लगे स्टालों का विधायक ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि तकनीकी सत्र पर विस्तृत जानकारी देते हुए भूमि शोधन, बीज शोधन आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। विधायक रामबिलास चौहान ने किसानों को जागरुक करते हुए कहा कि सरकार किसानहित में कई योजनाएं चला रही है। किसानों की आय दुगुना करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने करना चाहिए। एनबीएआईएम के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.हर्षवर्धन सिंह ने संस्थान में विकसित बायो एनपीके के प्रयोग पर किसानों से आग्रह किया कि बायो एनपीके के प्रयोग से 30 प्रतिशत तक रासायनिक उर्वरकों की कमी की जा सकती है। उन्होंने किसानों से सन्तुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग तथा भूमि में आर्गेनिक कार्बन को बढ़ाने के लिए मूंग, उर्द आदि के प्रयोग को बढ़ाने का आग्रह किया। कृषि विज्ञान केन्द्र पिलखी के वैज्ञानिक डा.विनय सिंह ने विलम्ब से पकने वाली धान की प्रजातियों के विकल्प के रूप में अपनाए जाने वाले धान के किस्मों की जानकारी दी। उन्होंने किसानो से आग्रह किया कि धान-गेहूँ पद्धति के अलावा हमें छोटे-छोटे आईएफएस माडल को अपनाना चाहिए, जिससे हमें माडल के विभिन्न घटकों से सतत् आमदनी प्राप्त होगी। खरीफ में धान के साथ-साथ मिलेट्स को भी बढ़ावा दिया जाए, क्योंकि मिलेट्स कम समय, पानी, उर्वरक व कम उपजाऊ मिट्टी में भी उगाए जा सकते है। बीके सिंह ने जिले में श्री अन्न के प्रासेसिंग यूनिट की मांग किया। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद में बीज एवं खाद वितरण एवं उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रगतिशील किसान देव प्रकाश राय, धनई सिंह तथा जनपद के सभी विकास खण्डों से आए किसान उपस्थित थे।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें किसान नेता ने गिनाई समस्याएं, समाधान का किया मांग
मऊ। किसान गोष्ठी में जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व किसान नेता राकेश सिंह ने कहा कि जिले में एक माह पूर्व बे मौसम बारिश से धान की फसलों की क्षति का सर्वे नहीं होने से किसान मायूस हैं। खेतों में पानी होने से रवि की मुख्य फसल गेहूं की भी बुवाई बाधित है। जिले में उर्वरक अधिक मूल्य पर खुलेआम प्राइवेट दुकानों पर बिक रही है। गांवों में सिंचाई के लिए दिन मैं बिजली देने और खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के लिए मूंग और ढैचा का बीज नि:शुल्क वितरित करने की मांग किया । साथ ही मांग किया कि धान क्रय केंद्र पर किसी भी किसान का धान वापस नहीं होना चाहिए।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




