Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsUttar Pradesh Health Fair Over 2459 Patients Treated at 40 PHCs with Free Medicines
आरोग्य मेला : बुखार के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

आरोग्य मेला : बुखार के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

संक्षेप:

Mau News - मऊ जिले में रविवार को 40 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। 2459 मरीजों की जांच 91 डॉक्टरों की टीम ने की। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज...

Mon, 8 Sep 2025 12:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ। जिले में संचालित 40 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में पहुंचे 2459 मरीजों का 91 डाक्टरों की टीम ने जांच की। गम्भीर मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए रेफर किया। साथ ही पात्रों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। आरोग्य मेले में बुखार के साथ सर्दी-जुकाम के मरीज अधिक रहे। वहीं, पेट दर्द और डायरिया से पीड़ित मरीजों को दवा दी गई। इनमें से सर्वाधिक 265 बच्चों की संख्या रही। डाक्टरों की टीम ने मच्छरों के प्रकोप को कम करने और बीमारियों से बचने के लिए आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने और स्वास्थ्य को लेकर अधिक सतर्क रहने की सलाह दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मुहम्मदाबाद गोहना संवाद के अनुसार ब्लाक के करहा समेत चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देते हुए 180 मरीजों का परीक्षण कर दवा दी। सीएचसी अधीक्षक डा. रामबदन ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त करते हुए मरीज को स्वच्छता का संदेश दिया। कहा कि किसी गड्ढे में ज्यादा पानी इकट्ठा न होने दे, क्योंकि पानी इकट्ठा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा और मच्छरों के काटने से अनेक रोग फैलेंगे। इसके लिए आप सभी को स्वच्छता के प्रति सतर्क रहना होगा। इस मौके पर डा. जावेद अहमद, डा. संजय चौहान, डा. मोहम्मद शारिक, डा. उत्तम, डा. मो. सदीक समेत अस्पताल की एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट आदि उपस्थित रहे। चिरैयाकोट संवाद के अनुसार रविवार को रानीपुर सीएचसी अधीक्षक डा.अशोक कुमार चौहान की देखरेख में कुल पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें कुल 480 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क दवा उपचार किया गया। जबकि दो गम्भीर मरीजों को रानीपुर सीएचसी रेफर किया। चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य में डा. धर्मेन्द्र मणि त्रिपाठी, सुशील यादव आदि ने कुल 220 मरीजों का उपचार किया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सचुई में डा. फूलचंद की देखरेख में 29 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुरहट में डा. कमलेश कुमार गुप्ता आदि ने 68 मरीजों का दवा उपचार किया। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझा खुर्द में डा.अजहरुद्दीन के द्वारा 124 मरीज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काझा में योगेश गीरी द्वारा 56 मरीजों का नि:शुल्क दवा उपचार किया।