Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsUttar Pradesh Education Award 2025 Principal Vinod Kumar Honored for Excellence
प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को मिला एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को मिला एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान

संक्षेप: Mau News - कोपागंज नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को उत्तर प्रदेशीय एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने विद्यालय की स्थिति को सुधारकर छात्रों की संख्या 145...

Sat, 25 Oct 2025 09:00 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार को उत्तर प्रदेशीय एडूलीडर्स शिक्षक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं और नवाचारपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान शुक्रवार को लखनऊ के यूपी नेडा हॉल में प्रमुख सचिव एवं शिक्षा निदेशक द्वारा प्रदान किया गया। वहीं सम्मानित होने से जनपद के शिक्षकों में खुशी का माहौल है। वर्ष 2015 में विनोद कुमार ने जब कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापक का पद संभाला था, तब विद्यालय की स्थिति जर्जर थी और छात्रों की संख्या मात्र 145 थी। उनके प्रयासों से यह संख्या बढ़कर 355 हो गई है।

प्रधानाध्यापक विनोद कुमार प्रतिवर्ष 10 गरीब बच्चों की पढ़ाई और पुस्तकों का खर्च स्वयं उठाते हैं। उनका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। वे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित रहते हैं और कभी छुट्टी नहीं लेते। उन्होंने अपने प्रयासों और सामुदायिक सहयोग से विद्यालय में स्मार्ट क्लास, प्रोजेक्टर, डेस्क-बेंच, समर्सिबल पंप और शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की हैं। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के छात्र अब मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्ष 2018 में विद्यालय की टीम ने बरेली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा विनोद कुमार के कार्यों और समर्पण की सराहना की जा रही है, और उन्हें एक प्रेरणास्रोत शिक्षक के रूप में देखा जाता है।