Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Meets Madhuban MLA Ramvilas Chauhan to Discuss Development Works

मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने रखा अपना प्रस्ताव

Mau News - मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मधुबन विधायक रामविलास चौहान से लखनऊ में मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री से वित्तीय स्वीकृति के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSun, 12 Oct 2025 11:49 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने रखा अपना प्रस्ताव

मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मधुबन विधायक रामविलास चौहान की शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान विधायक ने मधुबन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्र की जरूरतों और जन अपेक्षाओं के मद्देनजर कई प्रमुख विषयों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृषित कर सहयोग मांगा। मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है की बीते दिनों उनके प्रस्ताव पर मधुबन-दोहरीघाट मार्ग के निर्माण कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। लेकिन कुछ तकनीकी कार्य अब तक शुरू नही हो चुका है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक को आश्वस्त किया कि जो भी तकनीकी खामी है उसे जल्द ही दूर किया जाएगा।

विधायक रामविलास चौहान ने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में काम करने और जनता के नजदीक रह कर उनके काम कराने को कहा है। साथ ही अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर शिकायतों के निस्तारण को कहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।