चकबंदी लेखपाल संघ जिला इकाई के पदाधिकारी चयनित
Mau News - उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम शुक्रवार को मऊ में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चकबंदी लेखपाल संघ की समस्याओं पर चर्चा हुई और नई...
मऊ। उत्तर प्रदेश चकबंदी लेखपाल संघ की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं संघ के जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन कार्यक्रम शुक्रवार को तहसील सदर मुख्य सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में चकबंदी लेखपाल संघ की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अधिवेशन में मुख्य अतिथि राजीव कुमार उपाध्याय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं अशोक कुमार तिवारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी की मौजूदगी में चुनाव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसमें जसवंत सिंह जिलाध्यक्ष, विसर्जन चौहान कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल कुमार पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल यादव जिला मंत्री, निशांत सिंह यादव संयुक्त सचिव, संजय कुमार संगठन मंत्री, अजय प्रजापति कोषाध्यक्ष, संचित सक्सेना मीडिया प्रभारी तथा आशीष कुमार पांडे संप्रेक्षक निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय यादव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा संचालन कुंवर भारत सिंह चकबंदी लेखपाल ने किया। द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन प्रक्रिया में जनपद के समस्त चकबंदी लेखपाल उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।