सात केंद्रों पर कल से होगी मदरसा की परीक्षाएं
Mau News - मऊ में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी। 3112 परीक्षार्थी 7 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा नकल रहित कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है, जिसमें सीसीटीवी निगरानी और लाइव वेबकास्टिंग शामिल है। ये परीक्षाएं 14 फरवरी तक चलेंगी।

मऊ, संवाददाता। जिले में उप्र मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं नौ फरवरी यानि सोमवार से सात परीक्षा केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षाएं 14 फरवरी तक चलेंगी। जनपद के मदरसों के 3112 परीक्षार्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने को प्रशासन ने तैयारी पूरी कर लिया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की कड़ी निगरानी और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में होगी। वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा की भांति लाइव वेबकास्टिंग भी कराई जाएगी। जिले में मदरसा शिक्षा परिषद से संबद्ध 88 मदरसे संचालित होते हैं। यहां पर सेकंडरी अरबी, सेकंडरी फारसी, सीनियर सेकंडरी, कामिल और फाजिल की शिक्षा दी जाती है।
नौ फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 3112 परीक्षार्थी शामिल होकर परीक्षा देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


