परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार हुए सम्मानित

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ, संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार हुए सम्मानित

मऊ, संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरमीडिएट कॉलेज हलधरपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष और प्रधानाचार्य अवनीश सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत छात्र सफल रहे, वहीं हाई स्कूल में 86 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहीं। बताया कि छात्र-छात्राओं ने अपने परिश्रम के बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर में कक्षा 12 की छात्रा महिमा यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।