ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊठंड लगने से दो लोगों की मौत

ठंड लगने से दो लोगों की मौत

जनवरी माह में ठंड पर लोगों के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है। गुरुवार को ठंड लगने के कारण जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गया। मधुबन संवाद सूत्र के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के...

ठंड लगने से दो लोगों की मौत
मऊThu, 11 Jan 2018 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

जनवरी माह में ठंड पर लोगों के लिए जानलेवा साबित होती जा रही है। गुरुवार को ठंड लगने के कारण जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गया। मधुबन संवाद सूत्र के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासिनी 37 वर्षीय फूला देवी पत्नी श्रीराम गेहूं के खेत में पानी चलाने के लिए गई थी। इस दौरान अचानक उसके पेट में तेज दर्द शुरु हो गया। घर के लोगों ने कुछ दवा देकर आग से सेकाई किया, लेकिन गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गया। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के वलीदपुर गांव निवासी किसान 86 वर्षीय फीरु प्रसाद को भी ठंड लग गया। तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें