तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Jan 06, 2026 11:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

Mau News - कोपागंज थाना पुलिस ने सोमवार रात गश्त के दौरान दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल मिली। सुधाकर यादव पर 11 और पंकज यादव पर 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना कोपागंज पुलिस ने सोमवार की रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक पर पहले से 11 जबकि दूसरे पर 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्राधिकारी घोसी के पर्यवेक्षण में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार की रात थाना कोपागंज पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान भातकोल मोड़ पर मौजूद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि काझीकला अंडरपास के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति मौजूद हैं।

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने नाम सुधाकर यादव निवासी बनियापार थाना घोसी और पंकज यादव निवासी हसनपुर थाना कोपागंज बताया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सुधाकर यादव के विरुद्ध मऊ, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, संतकबीरनगर और गोंडा सहित विभिन्न जनपदों में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, मारपीट, आपराधिक षड्यंत्र व शस्त्र अधिनियम समेत कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पंकज यादव पर मऊ, महराजगंज और हरियाणा के सोनीपत जनपद में कुल 6 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;