पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
थानान्तर्गत बीती रात कुरूंगा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से महिलाओं समेत चार तथा दूसरे पक्ष से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गये। जिसमें किसी का सिर...
थानान्तर्गत बीती रात कुरूंगा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से महिलाओं समेत चार तथा दूसरे पक्ष से महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गये। जिसमें किसी का सिर फटा तो किसी हाथ टूटा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों पक्षों को अलग किया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी तथा दोनों पक्षों का मेडिकल मुआयना हुआ। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस भी मामले को लेकर छानबीन में जुट गयी।
शनिवार की देर रात सात बजे एक पक्ष के मरीचिया देवी पुआल की छांटी काटकर कर रखी हुई थी। जिसमें दूसरे पक्ष का पानी आ गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद बवाल बढ़ गया। इसमें दोनों पक्षों से लाठी, डंडा, ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष से मरचीया देवी उम्र 65 वर्ष, कुसुम उम्र 15 वर्ष, सुषमा उम्र 20 वर्ष, किस्मती देवी उम्र 50 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से बरसाती देवी उम्र 60 वर्ष, हरिलाल उम्र 62 वर्ष, सविता उम्र 19 वर्ष, प्रेमलता उम्र 25 वर्ष, लालबचन उम्र 70 वर्ष घायल हो गये। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों पक्षों से चल रहे मारपीट के झगड़े को शान्त कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घायल हुए दोनों पक्षों को किसी तरह सीएचसी दोहरीघाट पहुंचाया तथा उपचार कराया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। जबकि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में आये दिन मारपीट व कहासुनी होती रहती है।