Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTwo-Day Volleyball Tournament Kicks Off in Daragh Teams Compete from Multiple Districts
वालीबाल के उद्घाटन मैच में दरगाह की टीम विजयी

वालीबाल के उद्घाटन मैच में दरगाह की टीम विजयी

संक्षेप:

Mau News - मधुबन में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहले मैच में दरगाह ने उन्दुरा को हराया। अन्य मुकाबलों में सुल्तानपुर, मढ़ई और बसरा ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 16 टीमें शामिल हैं। सेमीफाइनल और फाइनल रविवार को होंगे।

Jan 04, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। उद्घाटन मैच दरगाह एवं उन्दुरा की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में दरगाह ने उन्दुरा को 25-15 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में सुल्तानपुर ने लैरो देनवार को 15-3, मढ़ई ने बाराडीह को 15-9 और बसरा ने सहरोज को 15-9 से हरा कर अगले चक्र में अपनी जगह बनाई। इससे पहले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मण वर्मा ने फीता काट एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दरगाह स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर प्रांगण में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया आदि जनपदों से 16 टीमें भाग ले रही हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सेमीफइनल एवं फाइनल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे। निर्णायक की भूमिका में फैयाज़ अहमद, संतोष सिंह, शाहिद खान एवं प्रदीप राजभर रहे। वहीं कमेंटेटर के रूप में मौलाना महबूब आलम, सुजीत गुप्त और इफ्तेखार खान अपने दायित्व का सफलता से निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आलमगीर नन्हे भाई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवदेनी उर्फ़ साधू, उमा शंकर यादव, इज़हार खान, राघवेंद्र यादव बब्लू, राम नारायण, मंटू यादव, साहिल हयात, बीरा गुप्त, उपेंद्र यादव, अश्विनी सिंह, सेराज अहमद, आदिल, अनवारुल हक़, शाकिर अली आदि रहे।