निधन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ, संवाददाता l कवि अजय कुमार सिंह के निधन पर बार और बेंच की संयुक्त शोक सभा हुई। शोक सभा में न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने संवेदना व्यक्त की। बार के अध्यक्ष शमसुल हसन ने इसे बार की अपूर्णनीय क्षति बताया। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

निधन से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से रहे विरत

मऊ, संवाददाता l सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य निकट जजेज कालोनी निवासी कवि अजय कुमार सिंह के निधन पर बार व बेंच की संयुक्त शोक सभा जनपद न्यायाधीश के न्याय कक्ष में शनिवार को हुई।

शोक सभा का संचालन

शोक सभा का संचालन करते हुए बार के महामंत्री लक्ष्मी कान्त यादव ने अजय कुमार सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला।बार बेंच की संयुक्त शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। वही सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार के अध्यक्ष शमसुल हसन ने उनको व्यवहार कुशल बताते हुए बार की अपूर्णनीय क्षति बताया।

शोक सभा का आयोजन

इसके पूर्व सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार की तरफ से बार के लाइब्रेरी हाल में शोक सभा कर अधिवक्ताओं द्वारा दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की गयी। बार ने प्रस्ताव पारित कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संयुक्त शोक सभा में प्रधान परिवार न्यायाधीश निरंजन चंद पांडेय , ए डी जे बाकर शमीम रिजवी,दीप नारायण तिवारी, छांगुर राम, न्यायिक मजिस्ट्रेट डाक्टर प्रवीण यादव सिद्धार्थ चतुर्वेदी, हरिद्वार राय , अजय कुमार सिंह , राम इकबाल सिंह सिंह, ओंकार नाथ सिंह,डी जी सी द्वय अजय कुमार सिंह व प्रमोद साहनी आदि उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

कवि अजय कुमार सिंह का निधन कब हुआ?
कवि अजय कुमार सिंह का निधन हाल ही में हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।