Mau News: पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम पहुंचे परिजन, बुजुर्गों में बांटे वस्त्र-फल
Mau News: मऊ, संवाददाता। भूमिहार समाज के कुढहन वंश बावन के चौधुर तथा व्यापार मंडल और कांग्रेस

Mau News: मऊ, संवाददाता। साचिन मिश्र
भूमिहार समाज के कुढहन वंश बावन के चौधुर तथा व्यापार मंडल और कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे स्व. प्रजापति राय की सातवीं पुण्यतिथि गुरुवार को सेवा और स्मृति के रूप में मनाई गई। उनके पुत्र प्रभात प्रजापति राय, प्रभाकर प्रजापति राय समेत परिजन मुक्तिधाम स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और बुजुर्गों को वस्त्र एवं फल वितरित किए। पुण्यतिथि पर सेवा कार्य के जरिए स्व. राय को श्रद्धांजलि दी गई।
स्व. प्रजापति राय की स्मृति में कार्यक्रम
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रजापति राय का असमय निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति थी। वह मिलनसार, मृदुभाषी और सहज व्यक्तित्व के धनी थे। समाज के साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव था। उनके व्यक्तित्व की खासियत थी कि वह जहां जाते, लोगों का जुड़ाव खुद-ब-खुद बन जाता था।वक्ताओं ने कहा कि स्व. राय आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सामाजिक सरोकार और मधुर व्यवहार की स्मृतियां लोगों के बीच आज भी जीवित हैं। पुण्यतिथि पर परिजनों ने सेवा कार्य को उनकी स्मृति से जोड़कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान पशुपतिनाथ राय, लल्लन राय, शैलेश शाही, जगदीश राय, रामबचन यादव, अतुल राय, बृजेश राय, सच्चिदानंद राय, विजयचंद राय, गुलाब गुप्ता, राजेश गुप्ता, मिंटू, सन्तोष समेत परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

