मनमोहन सिंह सादगी की प्रतिमूर्ति थे
Mau News - पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर मादी बाजार में एक शोकसभा आयोजित की गई। ज्ञानिश शुक्ल ने उनके योगदानों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उदारीकरण की...
दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन के उपरान्त मादी बाजार में शोकसभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुनम अर्पित कर नमन किया। शोकसभा की अध्यक्षता करते हुए ज्ञानिश शुक्ल ने कहा कि डा.मनमोहन सिंह अद्वितीय शास्त्री और सागदी एवं ईमानारी के मूर्ति थे। 1991 में उन्होंने भारत को आर्थिक संकट से उबारने के लिए उदारीकरण की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री के रूप मे मनरेगा और शिक्षा का अधिकार अधिनियम जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए। भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु समझौते के माध्यम से उन्होंने देश को उर्जा और वैश्विक संबंधों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शोकसभा में राजेश राय, सोनू शुक्ल, मोहित यादव, दुर्गा मिश्र, चंदन उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।