मझवारा सब्जी मंडी में रखे गोवंश को स्थानांतरित करने के निर्देश

मझवारा सब्जी मंडी में रखे गोवंश को स्थानांतरित करने के निर्देश

संक्षेप:

Mau News - घोसी के मझवारा क्षेत्र में सब्जी मंडी के लिए स्थापित सरस हाट में रखे गए निराश्रित पशुओं को मानिकपुर जमीन हाजीपुर स्थित गोआश्रय स्थल में स्थानांतरित करने का आदेश खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दिया गया है। व्यापारी वर्ग और आम लोगों ने इस स्थान को सब्जी मंडी के लिए मुक्त करने की मांग की थी।

Dec 09, 2025 11:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार से पश्चिम घोसी-मझवारा मार्ग के किनारे सब्जी मंडी के लिए स्थापित सरस हाट और ग्रामसभा गोडसरा में अस्थाई गौ आश्रय स्थल में रखे गए निराश्रित पशुओं को मानिकपुर जमीन हाजीपुर स्थित गोआश्रय स्थल में स्थानांतरित करने का आदेश खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को दिया है। मझवारा बाजार से पश्चिम घोसी-मझवारा मार्ग के किनारे करीब 16 साल पहले मंडी के लिए लाखों की लागत से सरस हाट का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद यह अपना मूर्त रुप नहीं ले सका। जिसके बाद बनी इस मंडी की इमारत में झाड़-झंखाड़ ने पांव पसार लिया, साथ ही यह परिसर अराजकतत्वों का अड्डा बन गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समय बीतने के साथ सब्जी मंडी के लिए स्थापित उक्त सरस हाट को निराश्रित गोवंशों के आश्रय स्थल में बदल दिया गया और इसमें निराश्रित पशु रखे जाने लगे। विभागीय अधिकारियों के इस कदम से मझवारा बाजार सहित आस-पास के व्यापारी वर्ग व आम लोगों ने काफी नाराजगी जताई और इसे सब्जी मंडी के लिए मुक्त करने की कई बार मांग भी की थी। बहरहाल जनपद में 30 से कम की संख्या वाले पशु आश्रय स्थल को बंदकर उसमें से निराश्रित गोवंशों को नजदीकी आश्रय स्थल में भेजे जाने के जिलाधिकारी के आदेश के बाद विगत बुधवार को खंड विकास अधिकारी घोसी शैलेन्द्र प्रकाश ने मझवारा व गोड़सरा स्थित दोनों पशु आश्रय स्थल के गोवंशों को मानिकपुर जमीन हाजीपुर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया है।