मंडलायुक्त ने 481 प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को दिलाई शपथ
Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
मऊ में रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड पर 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड समारोह आयोजित हुआ। 481 रिक्रूट आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि विवेक कुमार ने पुलिस बल की वर्दी को समाज के भरोसे का प्रतीक बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया।
मऊ, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में रविवार को आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती वर्ष 2025-26 बैच के प्रशिक्षु आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इसमें 481 रिक्रूट आरक्षियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने परेड की सलामी लेने के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के मंडलायुक्त विवेक कुमार ने कहा कि पुलिस बल की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर आरक्षियों को बधाई दिया। कहा कि निष्पक्ष चयन और आधुनिक प्रशिक्षण से सुसज्जित यह नया बैच उत्तर प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग के युग को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा। मंडलायुक्त ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा, कर्तव्यों के प्रति अटूट निष्ठा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ भी दिलाया। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आरक्षियों को बधाई देते हुए राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार समेत सभी क्षेत्राधिकारी,थानाध्यक्ष समेत पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
टर्न आउट और कदमताल पेश करके किया मंत्रमुग्ध
मऊ। आरक्षियों ने उत्कृष्ट टर्न-आउट, शानदार कदमताल, ड्रिल के उच्च स्तर का प्रदर्शन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बाह्य विषय इनडोर विषय और साक्षात्कार के दौरान सर्वाधिक अंक हासिल करके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षी रोहिक कुमार दूबे, विकास यादव, राजमणि तिवारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


