देवसीपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
मुहम्मदाबाद गोहाना के देवसीपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक श्याम बिहारी राजभर ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया।

मुहम्मदाबाद गोहाना(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवसीपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवसीपुर निवासी श्याम बिहारी राजभर (45 वर्ष) ने पारिवारिक कलह के चलते अपने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद श्याम बिहारी कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात तक बाहर न आने पर परिजनों को शंका हुई। काफी आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, जहां श्याम बिहारी फंदे से लटके मिले। यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई。
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना रात करीब 2 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल कमलकांत वर्मा तथा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार की स्थिति
बताया जा रहा है कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी संगीता, दो पुत्रियां अमृता (20 वर्ष), मनीषा (18 वर्ष) तथा पुत्र समीर (17 वर्ष) को छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी, माता-पिता एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


