सर्पदंश से युवक की मौत
संक्षेप: Mau News - सुइथाकला के कम्मरपुर गांव में एक युवक सूरज सिंह की सर्पदंश से मौत हो गई। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे भोजन करने के बाद सोते समय उसे विषैले सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया, जहां डॉक्टरों ने...
Sat, 16 Aug 2025 02:03 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ

सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में शुक्रवार की रात सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव निवासी छोटेलाल सिंह का 32 वर्षीय पुत्र सूरज सिंह शुक्रवार रात लगभग नौ बजे भोजन करने के बाद सोने जा रहा था। तभी अचानक उसके पैर में विषैले सर्प ने डस लिया। परिजन उसे शाहगंज स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूरज सिंह की असामयिक मौत से परिजनों में मातम है।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




