
ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार किसान की गई जान
Mau News - चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने साइकिल सवार किसान विसर्जन राम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
चिरैयाकोट (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत करमी ट्यूवबेल चट्टी के पास मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा चालक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दिया। ऑटो रिक्शा से ठोकर लगने से साइकिल सवार किसान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ऑटो रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ऑटो रिक्शा को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गागनपुर अमरसेपुर निवासी 54 बर्षीय किसान विसर्जन राम मंगलवार की देर शाम साइकिल पर सवार होकर चिरैयाकोट मुहम्मदाबाद मार्ग से होकर घर वापस लौट रहा था।
इसी दौरान थाना क्षेत्र के करमी चट्टी स्थित ट्यूवबेल के पास तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा चालक ने साइकिल सवार किसान को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। ऑटो रिक्शा की ठोकर से 54 वर्षीय साइकिल सवार किसान विसर्जन और 48 वर्षीय राहगीर फूलबदन गंभीर रूप से घायल होकर तड़पने लगे। उधर दुर्घटना के बाद ऑटो रिक्शा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस फोर्स पहुंच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को नजदीक के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान बुधवार को किसान विसर्जन की मौत हो गई। घटना के बाबत मृतक की पत्नी सुभावती देवी की तहरीर पर थाना चिरैयाकोट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए पोस्टमार्टम हाऊस भेज दी। घटना के बाबत थानाध्यक्ष चिरैयाकोट सुबाषचंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सीसी कैमरे के फुटेज से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घर के मुखिया कि मौत से परिजनों में कोहराम चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के करमी ट्यूवबेल चट्टी के पास सड़क हादसे में किसान विसर्जन राम की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी सुभावती समेत 28 वर्षीय पुत्र यशवंत, 24 वर्षीय बलवंत, 21 वर्षीय आशीष और 26 वर्षीय पुत्री गीता की कच्ची गृहस्थी छोड़ गया है। घटना के बाद पत्नी समेत बच्चों का रोते-रोते काफी बुरा हाल रहा। जबकि हादसे के बाद बुधवार को पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




