Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTragic Drowning Incident During Chhath Puja 35-Year-Old Man Dies in Devalas Sarovar
मऊ में देवलास सरोवर में डूबने से युवक की गई जान

मऊ में देवलास सरोवर में डूबने से युवक की गई जान

संक्षेप: Mau News - नदवासराय (मऊ) में डाला छठ पर्व के दौरान 35 वर्षीय रामकरन चौहान की देवलास सरोवर में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और घंटों मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। युवक...

Tue, 28 Oct 2025 12:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

नदवासराय (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवलास सरोवर में सोमवार की देर शाम को डाला छठ पर्व पर नहाते वक्त 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके युवक के शव को देवलास सरोवर से बाहर निकाला। सरोवर से शव बरामद होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई। जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत देवलास सूर्य मंदिर के सामने बने सरोवर प्रत्येक वर्ष छठ पर्व पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां पर दूर-दूर से श्रद्धालु छठ पर्व पर डूबकी लगाने के साथ पूजन-अर्चन के लिए आते हैं। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहन ग्राम पंचायत चकबरबोझी के महरुपूर गांव निवासी 35 वर्षीय रामकरन चौहान उर्फ मुन्ना पुत्र झिल्लू चौहान देवल मुनि की तपोभूमि देवलास पर सूर्य मंदिर के सामने स्थापित सूर्यकुंड सरोवर में परिजनों के साथ छठ पर्व पर पूजन-अर्चन के लिए आया था। देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे के करीब युवक सरोवर में डूबकी लगा रहा था। डूबकी लगाने के दौरान वह गहरे पानी के अंदर चला गया और देखते ही देखते वह सरोवर में डूब गया। युवक के डूबने के बाद पुलिस टीम और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से सरोवर में डूबे युवक का शव बाहर निकाला गया। सरोवर से बाहर शव निकाले जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता झिल्लु चौहान समेत परिजनों में मातम छा गया। पुलिस टीम युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई। मृतक युवक अपने पीछे तीन लड़की एवं एक लड़का तथा पत्नी की कच्ची गृहस्थी छोड़ गया है।