बेटे की हल्दी रस्म से पहले सेवानिवृत्त चिकित्सक पिता की मौत , शोक की लहर

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - मऊ के नेवादा गोपालपुर में दूल्हे के पिता डॉ. जयप्रकाश तिवारी की शादी से पहले अचानक मौत ने परिवार में मातम का माहौल बना दिया। हल्दी की रस्म की तैयारियों के बीच, वे शौचालय में गिर पड़े और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशी गम में बदल गई।

बेटे की हल्दी रस्म से पहले सेवानिवृत्त चिकित्सक पिता की मौत , शोक की लहर

मऊ, संवाददाता। जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा गोपालपुर में मंगलवार को उस समय खुशियां गम में तब्दील हो गई, जब एक दूल्हे के सिर पर सेहरा सजने से पहले ही उसके पिता का साया उठ गया। बेटे की हल्दी की रस्म की तैयारियों के बीच मंगलवार को सेवानिवृत्त आयुर्वेद डॉक्टर जयप्रकाश तिवारी की अचानक हुई मौत ने पूरे परिवार और रिश्तेदारों को झकझोर कर रख दिया है। मधुबन थाना क्षेत्र के नेवादा गोपालपुर निवासी सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सक 70 वर्षीय डॉ. जयप्रकाश तिवारी के सबसे छोटे बेटे अमरकांत तिवारी की शादी 7 मई को होनी निश्चित थी। 1 मई को तिलकोत्सव का कार्यक्रम बेहद हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ था।

मंगलवार को घर में हल्दी की रस्म की तैयारियां चल रही थीं, इस बीच डॉ. जयप्रकाश तिवारी शौचालय गए थे, जहां अचानक चक्कर आने से वे गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की खुशी मातम में बदल गई

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।