खड़ी ट्रक में टक्कर के बाद फोरलेन के नीचे गिरा ट्रक

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

बख्तावर घाट चट्टी के पास बुधवार रात तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने खड़ी ट्रक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक गड्ढे में चला गया। ट्रेलर का चालक, अनिल यादव, गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

खड़ी ट्रक में टक्कर के बाद फोरलेन के नीचे गिरा ट्रक

पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बख्तावर घाट चट्टी के पास बुधवार की रात फोरलेन पर पहले से खड़ी ट्रक को तेज गति में आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक फोरलेन के नीचे गड्ढे में चला गया। जबकि ट्रेलर का चालक स्टेयरिंग में फंस गया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस भी पहुंच गई। ट्रेलर चालक की गम्भीर हालत देख उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रेलर चालक मिर्जापुर चुनार निवासी 32 वर्षीय अनिल यादव देवरिया से कोपागंज फोरलेन होते हुए वाराणसी जा रहा था।

जैसे ही वह बख्तावरघाट चट्टी से पहले पहुंचा तो यहां पहले से फोरलेन पर खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर फोरलेन के नीचे चला गया। जबकि ट्रेलर चालक घायल होकर स्टेयरिंग में फंस गया। इसी बीच डायल 108 एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर के स्टेरिंग में फंसे चालक को बाहर निकाला और उसे जिला ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।