Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTragic Accident Vegetable Vendor Killed by Speeding Truck in Mau
मऊ में ट्रक की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम

मऊ में ट्रक की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम

संक्षेप:

Mau News - मऊ में बलिया मोड़ के पास सब्जी विक्रेता मनीष मौर्य की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगाया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

Dec 09, 2025 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बलिया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह सब्जी मंडी में सब्जी की खरीदने जा रहे सब्जी विक्रेता की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ और शहर कोतवाल भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उच्चाधिकारियों के समझाने-बुझाने पर किसी तरह से जाम समाप्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंदरपुर भलयां गांव निवासी 30 वर्षीय मनीष मौर्य मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे सब्जी की खरीददारी करने के लिए बलिया मोड़ स्थित सब्जी मंडी आ रहा था। मनीष ज्यों ही बलिया मोड़ के पास सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उधर, सब्जी विक्रेता की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा सुबह में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग को देखते हुए ट्रक चालक तेज रफ्तार के साथ ट्रक चलाने लगा, इसी के कारण युवक की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हुई है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आक्रोश प्रकट किया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय, शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लगभग आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत के उपरांत पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस टीम युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज से मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।