Mau News: कार और ट्रेलर में टक्कर, कार सवार कॉलेज के डायरेक्टर की मौत

हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News: हलधरपुर क्षेत्र में बलिया-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार और ट्रेलर के बीच टक्कर होने से राजबली इंटर कालेज के निदेशक जितेन्द्र यादव की मौत हो गई। ट्रेलर चालक फरार हो गया। हादसे के समय जितेन्द्र कार में अपनी बाजार यात्रा के लिए निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mau News: कार और ट्रेलर में टक्कर, कार सवार कॉलेज के डायरेक्टर की मौत

Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-मऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के पास शनिवार की सुबह कार और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़न्त हो गई। इसमें कार सवार इंटर कालेज के डायरेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के दौरान कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं ट्रेलर सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय हलधरपुर थाना क्षेत्र स्थित राजबली इंटर कालेज के डायरेक्टर 53 वर्षीय जितेन्द्र यादव शनिवार की सुबह लगभग सात बजे ब्रेजा कार में सवार होकर अपने घर से बाजार की तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान हलधरपुर थाना क्षेत्र के बलिया-मऊ हाईवे के पास रतनपुरा की तरफ से आ रही ट्रेलर कार से जोरदार भिड़न्त हो गई। भिड़न्त इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चला रहे राजबली इंटर कालेज के डायरेक्टर 53 वर्षीय जितेन्द्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रेलर चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस टीम मृतक का शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष हलधरपुर भगवान राम ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। फिलहाल फरार ट्रेलर चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsमऊMau News: कार और ट्रेलर में टक्कर, कार सवार कॉलेज के डायरेक्टर की मौत