भाई के शादी का कार्ड बांटने गए मऊ के युवक की देवरिया में सड़क हादसे में मौत
संक्षेप: Mau News - घोसी (मऊ) में एक युवक की शादी का कार्ड बांटने जाते समय बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। 32 वर्षीय रवि प्रकाश गुप्ता की शादी की खुशी मातम में बदल गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। रवि प्रकाश के पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। परिवार में कोहराम मच गया।
घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला निवासी छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने गए युवक की देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीनापार के समीप बाइक से टक्कर होने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अमिला में मातम छा गया। परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया। शादी की खुशी मातम में बदल गई। मृतक युवक के छोटे भाई की शादी 22 नवम्बर को तय थी। जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला सदर बाजार निवासी 32 वर्षीय रवि प्रकाश गुप्ता उर्फ बबलू पुत्र रामप्रीत के छोटे भाई नीरज गुप्ता की शादी 22 नवम्बर को होनी तय थी।

रवि प्रकाश छोटे भाई के शादी का कार्ड बांटने के लिए शनिवार की सुबह अपने मित्र अमिला चिरैयाडांड़ निवासी 21 वर्षीय अस्तिम के साथ बाइक पर सवार होकर देवरिया रिश्तेदारी गया था। बाइक सवार दोनों युवक ज्यों ही देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीनापार के समीप पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़न्त में 32 वर्षीय रवि प्रकाश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त 20 वर्षीय अस्मित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर रुद्रपुर कोतवाली पुलिस टीम पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। उधर हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते काफी बुरा हाल हो गया। शादी की खुशी गम में बदल गया। मृतक युवक की पत्नी नीतू रोते-रोते अचेत हो जा रही थी। मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू समेत दो पुत्रों 6 वर्षीय आदित्य और 4 वर्षीय अर्नव की कच्ची गृहस्थी छोड़ गया है। मृतक युवक फास्ट फूड का दुकान चलाकर किसी तरह से परिजनों का जीविकोपार्जन करता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




