मऊ के दोहरीघाट में चला वाहन चेकिंग अभियान, 25 का चालान

मऊ के दोहरीघाट में चला वाहन चेकिंग अभियान, 25 का चालान

संक्षेप:

Mau News - दोहरीघाट में पुलिस ने क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 25 वाहनों का चालान किया गया। क्षेत्राधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लोगों को जागरूक किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

Nov 16, 2025 11:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में दोहरीघाट पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। कस्बे में क्षेत्राधिकारी ने स्वयं वाहनों को चेक किया और नियम विरुद्ध मिलने पर चालान काटा। इस दौरान कुल 25 वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की गई। कस्बे में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र कुमार सिंह ने पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही पटरियों पर हुए अतिक्रमण को दुकानदारों से तुरंत हटाने को कहा। साथ ही दुकानदारों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना और निस्तारण का भरोसा दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए वाहन चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्राधिकारी ने स्वयं खड़े होकर वाहनों को चेक किया। और नियम विरुद्ध चलते मिले वाहनों का चालान काटा। साथ ही वाहन चालकों को नियम के प्रति जागरूक किया। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का मकसद बिना कागजात, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग एवं संशोधित साइलेंसर जैसी अनियमितताओं पर नियंत्रण पाना है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और पुलिस का उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल 25 वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार आगे भी जारी रहेंगे।