आधा अधूरा नाली निर्माण का आरोप लगा बंद कराया काम
Mau News - रतनपुरा बाजार में व्यापारियों ने 250 मीटर लम्बी नाली के निर्माण पर आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत द्वारा काम मानक के विपरीत किया जा रहा है। व्यापारियों ने काम को रोकते हुए उच्चाधिकारियों से जांच और मानक के अनुसार नाली बनाने की मांग की।

पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। रतनपुरा बाजार में पुलिस चौकी रोड पर जल निकासी के लिए जिला पंचायत द्वारा कराए जा रहे 250 मीटर लम्बी नाली निर्माण मानक के विपरीत कराए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने आक्रोश जताया। व्यापारियों ने अधूरा काम कराए जाने का आरोप लगाते हुए काम को रुकवा दिया। साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जांच कर नाली को मानक के अनुरुप बनवाए जाने की मांग की। जिससे जल निकासी की व्यवस्था सुचारु ढंग से हो सके। व्यापारियों का कहना है कि तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रामभवन राम के समय रतनपुरा में नाली का निर्माण कराया गया था तो बीच में दो पुलिया भी पड़ी।
परंतु एक दिन भी उस नाली में पानी नहीं बहा, यदि उसी नाली को साफ कर ठीक कर दिया जाता तो नाली निर्माण में होने वाले खर्च से बचा जा सकता है। लेकिन मानक के विपरीत जिला पंचायत द्वारा नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आक्रोशित व्यापारियों ने नाली निर्माण का कार्य रुकवाते हुए व्यवस्थित ढंग से बाजार के अंतिम छोर तक कराए जाने की मांग किया। आक्रोश जताने वालों में रतनपुरा बाजार के प्रमुख व्यापारी विनय कुमार सिंह, राजनाथ गुप्ता, संतोष गुप्ता, रामप्रीत यादव, सुग्रीव यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता, शुक्ला यादव, परशुराम, अभय, सत्येंद्र यादव, मोतीचंद समेत बड़े संख्या में व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


