Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTobacco-Free India Awareness Program and Art Competition at Composite School Munshipura
शिक्षकों और छात्रों को तम्बाकू मुक्त का दिया संदेश

शिक्षकों और छात्रों को तम्बाकू मुक्त का दिया संदेश

संक्षेप:

Mau News - मऊ में तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय मुंशीपुरा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें छात्रों ने भाग लिया। शिक्षकों ने बच्चों को तम्बाकू...

Sep 13, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। तम्बाकू मुक्त भारत के तहत विद्यालयों में तम्बाकू मुक्त विद्यालय अभियान के अंतर्गत शनिवार को कंपोजिट विद्यालय मुंशीपुरा के प्रांगण में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान तम्बाकू मुक्त अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्टेट रिसोर्स पर्सन अरविंद पांडेय ने शिक्षकों और बच्चों को तम्बाकू का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। कहा कि जिंदगी चुने तंबाकू नहीं। जब हम सिगरेट छोड़ते हैं तो 72 घंटे में श्वांस लेना आसान हो जाता है। और धीरे-धीरे तीन से नौ महीने में फेफड़ों और हृदयगति में सुधार होना शुरू हो जाता है। यदि हम तंबाकू खाते है तो मुख का कैंसर हो जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तंबाकू का शौक किस्तों में मौत का आमंत्रण है। पूर्व एआरपी चन्द्रधर राय ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने माता-पिता, भाई-बहन को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे मे बताएं और रोकें। इस अवसर पर चित्रकला में प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं सलोनी,ब्यूटी और आराध्या को प्रमाणपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षामित्र सोनम श्रीवास्तव, निर्मला देवी, शोभावती देवी, संगीता, राधा सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।