राष्ट्रीय योगासन स्कूल गेम्स में तीन का चयन
Mau News - मऊ जिले के वैदिक योगशाला के तीन खिलाड़ियों का चयन 68वीं राष्ट्रीय योगासन स्कूल गेम्स 2024-25 के लिए हुआ है। अंडर-17 ब्वायज में गगन और अंडर-17 गर्ल्स में पूजा, रंजू का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों ने...

मऊ। कोल्हापुर, महाराष्ट्र में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय योगासन स्कूल गेम्स 2024-25 में उत्तर प्रदेश की टीम में मऊ जिले के वैदिक योगशाला के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। इन खिलाड़ियों के चयन से उनके विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल है। जनपद के साथ ही मंडल और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। अंडर-17 ब्वायज कैटेगरी में बैजापुर निवासी गगन (कक्षा 10, शकुंतला इंटर कालेज-अमारी) का चयन हुआ है। अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में फैजुल्लाहपुर निवासी पूजा (कक्षा 10, नेहरू स्मारक इंटर कालेज) और अंडर-19 गर्ल्स कैटेगरी में फैजुल्लाहपुर निवासी रंजू प्रजापति (कक्षा 12, डीएवी इंटर कालेज) का चयन हुआ है। इन सभी खिलाड़ियों ने नेशनल कोच राजन वैदिक के कुशल मार्गदर्शन में वैदिक योगशाला में योगासन खेल की बारीकियां सीखी हैं। राजन वैदिक, जो जिला योगासन खेल संघ मऊ के सचिव और योगासन खेल के नेशनल जज हैं, ने बताया कि जिला योगासन खेल संघ मऊ के गठन के बाद से पिछले तीन वर्षों में जिले के आठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और साथी छात्रों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की है। जिला योगासन खेल संघ मऊ और वैदिक योगशाला ने इन खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।