Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsThree Notorious Thieves Arrested in Ghosi with Firearms and Stolen Motorcycle
तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक संग तमचा कारतूस बरामद

तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक संग तमचा कारतूस बरामद

संक्षेप:

Mau News - घोसी के नदवासराय अंडरपास के पास कोतवाली पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और 2150 रुपये नगद बरामद हुए। चोरों ने बताया कि बाइक 30 जून को आजमगढ़ से चुराई गई थी। पुलिस ने चोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया था।

Dec 16, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के घोसी-जीयनपुर मार्ग पर नदवासराय अंडरपास के पास से सोमवार को कोतवाली पुलिस टीम ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक और 2150 रुपये नगदी बरामद किया। पुलिस टीम गिरफ्तार चोरों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही है। सोमवार को घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह हमराहियों के साथ सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि फोरलेन पर नदवासराय रोड के अंडरपास के समीप तीन शातिर चोर किसी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में आए हुए हैं।

मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने फोरलेन पर नदवासराय रोड के अंडरपास के पास दबिश दिया। पुलिस टीम ने दबिश देकर भाग रहे तीनों चोरों को दौड़ाकर दबोच लिया। गिरफ्तार चोरों की शिनाख्त जमालपुर विक्कमपुर निवासी अजमल बंजारा, लियाकत अली और चिउटीडॉड थाना दोहरीघाट निवासी अजीत कुमार के रूप में किया गया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चोरों के पास से तमंचा, कारतूस समेत चोरी की बाइक बरामद किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोरों ने बताया कि बाइक को विगत 30 जून को आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र से चुराई गई थी। चोरों ने बाइक का नंबर प्लेट बदलकर मऊ का नंबर लगा रखा था। पुलिस टीम ने 16 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ में शिवधर पटेल की दुकान में हुई चोरी का भी खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि इन तीनों चोरों ने ही दुकान से सामान चुराया था और उसे बेच दिया था। चोरों के पास से 2150 रूपये नगदी भी बरामद किया गया। चोरों ने बताया कि वह मऊ जनपद के साथ आजमगढ़ में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;