Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsThree-Day Teacher Training on Human and Constitutional Values in Mau
शिक्षा को मानवीय और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर

शिक्षा को मानवीय और संवैधानिक मूल्यों से जोड़ने पर जोर

संक्षेप:

Mau News - मऊ में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. संदीप कुमार राय ने शिक्षकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। इसमें बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता और माइंडफुलनेस पर भी चर्चा की गई।

Dec 17, 2025 12:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पर मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन का शुभारंभ प्रार्थना और प्रेरणा गीत के साथ हुआ। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. संदीप कुमार राय ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा को केवल पाठ्य ज्ञान तक सीमित न रखकर मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। डॉ. राय ने प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।प्रशिक्षण नोडल डॉ. अंशुमान सिंह ने मुख्य उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2000 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2003 में निहित मूल्यों को व्यवहार, आचरण और समृद्ध शैक्षिक वातावरण के निर्माण से जोड़ने पर जोर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डॉ. सिंह ने शिक्षकों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया और संवैधानिक मूल्यों तथा कर्तव्यों के पालन के लिए संवेदनशील बनने का संदेश दिया। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान मूल्यों के विकास में ध्यान और माइंडफुलनेस की भूमिका को रेखांकित करते हुए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इसका उद्देश्य शिक्षकों को इन मूल्यों का स्वयं अनुभव कराना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना था। इस कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा डायट प्रवक्ता डॉ. कुलदीप कुमार और सुश्री नीतू त्रिपाठी सहित अन्य प्रवक्ता भी उपस्थित थे।