ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊमीड डे मील के ढाई बोरा गेहूं उठा ले गए चोर

मीड डे मील के ढाई बोरा गेहूं उठा ले गए चोर

कोपागंज। क्षेत्र के भेलाबाध के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात विद्यालय के अन्दर घुसे चोरों ने रसोई घर के ताला तोड़ दिया और रसोई घर के अन्दर...

मीड डे मील के ढाई बोरा गेहूं उठा ले गए चोर
हिन्दुस्तान टीम,मऊFri, 09 Jul 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

कोपागंज। क्षेत्र के भेलाबाध के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार की रात विद्यालय के अन्दर घुसे चोरों ने रसोई घर के ताला तोड़ दिया और रसोई घर के अन्दर बच्चों के लिए रखें ढाई बोरा गेहूं उठा ले गए। गुरुवार को सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय के प्रधानाध्यापक पहुंचे तो रसोई घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अन्दर झांक कर देखा तो ढाई बोरा गेहूं गायब थे। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों के विज्ञान कीट भी गायब थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेन्द्र राम ने बताया कि विधालय में चोरी कीमतों से वे काफी डरे सहमे हैं। बताया कि विद्यालय में और भी समान है जिसे चोरी होने की आंशका है। इस सम्बंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेन्द्र राम ने स्थानीय थाने में तहरीर देने के साथ ही विभाग के उच्च अधिकारियों को विद्यालय में चोरी होने की सूचना दे दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें