Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsThieves Steal Jewelry and Cash from Service Center in Sarva Chatti CCTV Captures Incident
आभूषण की दुकान और जनसेवा केन्द्र में लाखों की चोरी

आभूषण की दुकान और जनसेवा केन्द्र में लाखों की चोरी

संक्षेप:

Mau News - मऊ के सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा चट्टी पर चोरों ने आभूषण की दुकान और जनसेवा केंद्र में चोरी की। चोरों ने तिजोरी तोड़कर लाखों के आभूषण चुराए और 5000 रुपए की नकदी भी चुरा ली। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Nov 17, 2025 12:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के सरवा चट्टी पर शनिवार की रात चोरों ने आभूषण और जनसेवा केन्द्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों ने आभूषण की दुकान के बाहर ऊंचाई पर जल रहे लाईट को बुझाकर दुकान में रखा तिजोरी उठाकर पास के एक धान के खेत में ले गए। जिसे तोड़कर उसमें रखे लाखों के आभूषण चुरा ले गए। वहीं बगल में स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र की दुकान से पांच हजार की नकदी पार कर दिया। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना की जानकारी रविवार की सुबह होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से जांच में जुट गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भरहू का पुरा निवासी मुन्ना वर्मा और राज वर्मा सरवा चट्टी पर ज्वैलरी की दुकान का संचालन करते हैं। रविवार की सुबह जब अपनी दुकान पर पहुंचे, तो उन्होंने दुकान का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान के अंदर रखी तिजोरी गायब थी और सभी सामान बिखरे पड़े थे। मुन्ना वर्मा ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं सीसीटीवी फुटेज में चोर बांस का इस्तेमाल कर सामान हटाते, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ते और दुकान में प्रवेश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोर ज्वैलर्स की दुकान से उठाई गई तिजोरी को पास के धान के खेत में ले गए और उसे तोड़कर उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए थे। पुलिस ने खेत से खाली तिजोरी बरामद कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने करीब साढ़े तीन लाख का सामान चोरी होने की बात कही। पुलिस को तहरीर देकर अविलम्ब कार्रवाई की मांग की है। उधर चोरों ने पास स्थित जनसेवा केंद्र को भी निशाना बनाया। केंद्र संचालक अभिमन्यु ने बताया कि रविवार की सुबह स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर शटर टूटने की जानकारी दी। पीड़ित जनसेवा केन्द्र संचालक के अनुसार दुकान में रखे 5000 रूपए नकदी चोर चुरा ले गए हैं। इस मामले में सरायलंखसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।