जन्मतिथि में हेरफेर कर दूसरा पासपोर्ट जारी कराने में युवक पर मुकदमा
घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। जन्मतिथि में हेरफेर कर दूसरा जारी कराने में युवकजन्मतिथि में हेरफेर कर दूसरा जारी कराने में युवकजन्मतिथि में हेरफेर कर दूसरा

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी युवक द्वारा जन्म तिथि में हेरफेर कर दो पासपोर्ट जारी कराने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिसूचना इकाई लखनऊ के पत्र पर क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह की आख्या के बाद आरोपी युवक पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।कोतवाली के उपनिरीक्षक महबूब अली ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि कारीसाथ निवासी जितेन्द्र कुमार चौहान द्वारा वर्ष 2008 में पासपोर्ट के लिये आवेदन किया गया था। जिसमें जन्मतिथि 1995 अंकित कर पासपोर्ट जारी कराया था।
जिसकी समाप्ति तिथि 2018 में थी। उक्त पासपोर्ट अवधि के दो वर्ष पूर्व 2016 में ही आवेदक जितेन्द्र कुमार चौहान द्वारा दूसरा आवेदन किया गया। जिसमें अपनी जन्मतिथि 1990 अंकित कर पासपोर्ट जारी कराया गया था। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों सगे भाइयों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। क्षेत्राधिकारी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई है। कठोर कार्रवाई की जायेगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


