ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊलॉकडाउन के उल्लंघन में दस लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन के उल्लंघन में दस लोग गिरफ्तार

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से काफी सख्त रुख अख्तियार किया गया...

लॉकडाउन के उल्लंघन में दस लोग गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,मऊMon, 11 May 2020 12:18 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन का पालन कराने को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से काफी सख्त रुख अख्तियार किया गया है। इसके तहत रविवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करके सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रविवार को जिले के सभी बैरियर प्वाइंट पर सघनता के साथ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन किए जाने पर 133 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, 14 वाहन सीज करते हुए 9 हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। लॉकडाउन के पालन कराने को लेकर अधिकारियों द्वारा काफी सख्त रुख अपनाया गया है। लॉक डाउन का पालन कराने को लेकर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सभी अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किया है। उच्चाधिकारियों द्वारा सख्त निर्देश दिए जाने के बाद लॉक डाउन का पालन कराने को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश के उपरांत जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा सघनता के साथ सभी 55 बैरियर प्वाइंट पर सघनता के साथ जांच-पड़ताल किया गया। जांच-पड़ताल के दौरान लॉक डाउन का उल्लंघन किए जाने पर 133 वाहनों का चालान किया गया, साथ ही साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 14 वाहन सीज करते हुए 9 हजार 700 रुपये शमन शुल्क वसूला गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें