Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsTemperature Drops in Mau Cold Wave Impacts Farmers and Daily Life
मौसम: न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी, सर्द हवा से ठंड बढ़ी

मौसम: न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी, सर्द हवा से ठंड बढ़ी

संक्षेप:

Mau News - मऊ में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। सर्द हवा ने लोगों को ठंड का एहसास कराया। किसान बारिश की उम्मीद में हैं, जबकि मौसम ने अलाव के महत्व को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।

Jan 30, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मऊ, संवाददाता। जनपद में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। शुक्रवार को गुरुवार की अपेक्षा एक बार फिर दो डिग्री न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई। सर्द हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। गुरुवार को जहां जिले का अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम 12.2 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम 10.8 डिग्री पर रहा। आद्रता करीब 71 फीसदी थी। शुक्रवार की सुबह 6:42 पर सूर्योदय से 5:37 तक सूर्यास्त के समय तक आसमान में बादलों की मौजूदगी बनी थी। बादलों के बीच में ही सूर्य लुका छुपी करते रहे। तेज गति से चल रही पछुआ हवा ने एक बार फिर लोगों को सर्दी का एहसास कर दिया।

किसान आसमान की तरफ ट्रैक्टर की लगाकर बूंदाबादी का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब गेहूं में बाली लगने वाली है ऐसे में बारिश से गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा। शहरी क्षेत्र में बदलते मौसम ने एक बार फिर अलाव के महत्व को बढ़ा दिया है। नगर के मिर्जाहादीपुरा, आजमगढ़ तिराहा, बाल निकेतन तिराहा, भीटी चौराहा, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्मस्थान सहित कई स्थानों पर लोग अलाव के पास थे। वहीं अचानक मौसम का रूप बदलने से सुबह घर से निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों के साथ ही निकले। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस समय बारिश के साथ ओले पड़ने की भी संभावना रहती है। बूंदाबांदी और बारिश आलू और दलहन की फसल को छोड़कर फायदेमंद रहेगी। बताया कि अभी आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा में और भी गिरावट होने की संभावना है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में खान-पान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी भी लापरवाही सर्दी जुकाम के साथ बुखार के रूप में संक्रमण बढ़ा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;