मेडिकल काॅलेज में अब टीबी की जांच हो सकेगी
Mau News - मऊ, संवाददाता। जनपद के कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटलमेडिकल काॅलेज में अब टीबी की जांच हो सकेगीमेडिकल काॅलेज में
मऊ, संवाददाता। जनपद के कसारा स्थित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में अब टीबी की जांच और उपचार हो सकेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जल्द ही सभी सुविधाएं शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने की कवायद तेज कर दी है। जिला टीबी केंद्र, जिला अस्पताल और सीएचसी पर जांच उपचार की सुविधा अब तक मिल रही। अब जनपद में नवनिर्मित कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड हॉस्पिटल में टीबी की जांच और उपचार हो सकेगी।

इसको लेकर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एचआर सोनी, डीपीपीएमसी जयदेश यादव ने मेडिकल कॉलेज के मैनेजर हमीद, डॉ. सुमित आर्य और डॉ. आसमा हबीब के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एचआर सोनी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में टीबी रोग की दवाएं निशुल्क उपलब्ध होंगी। साथ ही यहां जांच की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीबी की बीमारी लाइलाज नहीं है। नियमित रूप से दवाएं खाकर इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है। इसी जवह से सरकार ने ‘हारेगा टीबी ,जीतेगा इंडिया’ अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि इस सेंटर से जांच एवं दवा के साथ मरीज को मासिक पोषण धनराशि भी उपलब्ध होगी। इस दौरान एसटीएस अजय यादव, एसटीएलएस अभिमन्यु, प्रमोद सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


