टैक्स बार के अधिवक्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर को सौंपा पत्रक

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

मऊ, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को फिजिकल वेरिफिकेशन और

टैक्स बार के अधिवक्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर को सौंपा पत्रक

मऊ, संवाददाता। टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को फिजिकल वेरिफिकेशन और रेकी के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डिप्टी कमिश्नर मनोज यादव को पत्रक सौंपा। चेताया गया कि अगर मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से संघ के महामंत्री अमरेश कुमार सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि राज्य कर विभाग के अधिकारी व्यापारियों को जांच और कार्रवाई का भय दिखाकर उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जांच अवधि में संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील दायित्वों से हटाया जाए। यह भी मांग किया गया कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में सख्त कार्रवाई किया जाए। पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, संयुक्त मंत्री योगेंद्र कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोहम्मद अयूब, संदीप अग्रवाल, संजय प्रजापति, प्रशांत प्रजापति, ओम प्रकाश प्रजापति, दीपक कुमार, पंकज गुप्ता, वसीम अख्तर, मोहम्मद शमशाद, रवि मद्धेशिया, मनीष कुमार दीक्षित, नीरज मिश्रा, सुभाष चंद्र यादव, राहुल यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।