Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSuspicious Death of Married Woman in Madhuban Allegations of Dowry Murder
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

संक्षेप:

Mau News - मधुबन के गौरी सारधा गांव में रविवार को विवाहिता ज्योति सिंह का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है।

Nov 03, 2025 10:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र के गौरी सारधा गांव में रविवार की देर शाम विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। उधर मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरी सारधा गांव निवासी भानू सिंह की शादी दस माह पूर्व बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव निवासिनी 25 वर्षीय ज्योति सिंह के साथ हुई थी। विवाह के कुछ माह तक पति-पत्नी में सबकुछ सही चल रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन कुछ माह बीतने के बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। नित्य की भांति रविवार को पत्नी ज्योति कमरे में जाकर अंदर के सिटकिनी बंद कर ली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन काफी परेशान हो गए। देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजन खिड़की से देखे तो विवाहिता फंदे से लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। कमरे का दरवाजा तोड़कर विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस और फोरेसिंक टीम विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाऊस भेज दी। उधर मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मधुबन थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।