बोरे में भरकर मवेशी के मांस का टुकड़ा फेंका, सनसनी
Mau News - मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुराडार मनियार में एक बोरे में मवेशी के मांस का टुकड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस के टुकड़ों की जांच शुरू की।...

मधुबन (मऊ)। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुराडार मनियार के सिवान में गुरुवार की सुबह एक बोरे में किसी मवेशी के मांस का टुकड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस बोरे में मांस के टुकड़े को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराडार मनियार ग्राम पंचायत के सिवान की तरफ से गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे काफी तेज दुर्गंध आ रही थी। ग्रामीणों ने किसी मवेशी के मरे होने की आशंका जताते हुए मौके पर जाकर देखा। ग्रामीणों ने मौके पर देखा कि एक बोरो में मांस का टुकड़ा बांधकर फेंका हुआ। जिसकी दुर्गंध काफी तेजी के साथ फैल रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मधुबन थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मधुबन संजय त्रिपाठी काफी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस बोरो में भरकर फेंके गए मांस की टुकड़ों की जांच शुरु कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मांस का टुकड़ा किसी जानवर का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस टीम पूरे मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। बोरो में भरा मांस का टुकड़ा कहां से आया और कौन लाकर यहां पर फेंक दिया। इसको लेकर पुलिस टीम गहनता के साथ जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।