Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsSuspension of Lekhpal Ranu Kumar Baranwal for Irregularities in Pension Certificates
सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल को एसडीएम ने किया निलंबित

संक्षेप:

Mau News - सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल रानू कुमार बरनवाल को वृद्धा पेंशन के लिए निर्धारित मानक से अधिक आय प्रमाण पत्र जारी करने और अन्य अनियमितताओं के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है और जांच के लिए नायब तहसीलदार को नामित किया गया है।

Feb 10, 2026 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share Share
Follow Us on

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र की ग्रामसभा सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल रानू कुमार बरनवाल को उपजिलाधिकारी ने वृद्धा पेंशन के लिए निर्धारित मानक से अधिक आय प्रमाण पत्र जारी करने सहित विभिन्न अनियमितता बरतने के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया। निलंबन की अवधि के दौरान लेखपाल को तहसील मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेमरी जमालपुर के हल्का लेखपाल रानू कुमार बरनवाल को आय प्रमाण पत्र जारी करने में निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने सहित विभिन्न प्रकार की अनियमितता और विभागीय कार्यों में लापरवाही के चलते निलंबित किया गया है।

लेखपाल के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई में आरोपों की जांच के लिए नायब तहसीलदार को जांच अधिकारी नामित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। लेखपाल के निलंबन के बाद ग्रामसभा में नए लेखपाल की तैनाती नहीं की गई है।