ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मऊटीकाकरण से छूटे किशोरों का सर्वे शुरू

टीकाकरण से छूटे किशोरों का सर्वे शुरू

दोहरीघाट। ब्लाक अंतर्गत आने वाले गांव में 15 से 18 वर्ष के कोविड-19 टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का स्वास्थ विभाग द्वारा और घर-घर सर्वे का कार्य शुरू...

टीकाकरण से छूटे किशोरों का सर्वे शुरू
हिन्दुस्तान टीम,मऊWed, 19 Jan 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

दोहरीघाट। ब्लाक अंतर्गत आने वाले गांव में 15 से 18 वर्ष के कोविड-19 टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों का स्वास्थ विभाग द्वारा और घर-घर सर्वे का कार्य शुरू हो गया है। आशा संगिनी विनीता द्वारा सियरही उपकेंद्र व नई बाजार उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले गांव कादीपुर में आशा किरन के साथ घूम कर सर्वे किया। इस दौरान बच्चों का उम्र, पिता का नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखा जा रहा था। आशा संगिनी विनीता ने कहा कि सभी आशाओं के द्वारा सर्वे किया जा रहा है। सर्वे करने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह लिस्ट जमा हो जाएगी। फिर छूटे हुए लोगों का टीकाकरण कर इस महामारी से लोगों को बचाया जा सकेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें