गांवों में भ्रमण कर बिजली व्यवस्था का लिया जायजा
Mau News - सूरजपुर में बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत इब्राहिमाबाद, कोरौली और चौराडीह में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की स्थिति और फॉल्ट निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि फॉल्ट को तुरंत दूर किया जाए और ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा में लापरवाही न बरती जाए।

सूरजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली उपकेंद्र सूरजपुर के अंतर्गत इब्राहिमाबाद, कोरौली और चौराडीह में शनिवार को अधीक्षण अभियंता मृगेंद्र सिंह एवं अधिशासी अभियंता श्री प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, ट्रांसफार्मरों की स्थिति और फॉल्ट निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार का फॉल्ट होने पर उसे तत्काल दूर किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा और रखरखाव में लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए, अन्यथा संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी दया प्रजापति, जेई अरुण कुमार पांडे, बिहारी यादव, संजय, राजेश सिंह व मदन यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


