सपा ब्लॉक अध्यक्ष बने सुजीत, कार्यकर्ताओं में खुशी

हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दोहरीघाट से ब्लॉक अध्यक्ष पुनः सुजीत कुमार विश्वकर्मा को मनोनित किया गया है।

सपा ब्लॉक अध्यक्ष बने सुजीत, कार्यकर्ताओं में खुशी

दोहरीघाट (मऊ)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर दोहरीघाट से ब्लॉक अध्यक्ष पुनः सुजीत कुमार विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया है। इससे करुकर्ताओं में खुशी की लहर है। ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी द्वारा पुनः दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए संकल्पित हूं। युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय यादव आंसू ने कहा कि सुजीत विश्वकर्मा को पार्टी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी मजबूत होगी। साथ ही दोहरीघाट में सपा का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा। खुशी जताने वालों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र मिश्रा, अजय यादव, सतीश यादव, लाल बाबू सोनकर, राजेश गुप्ता, साहब यादव, अंकुश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:संक्षेप
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।