ताड़का वध होते ही जय श्रीराम का हुआ उद्घोष
Mau News - मधुबन के सिकड़ीकोल में 'ताड़का वध' का सफल मंचन हुआ। गांव के कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता। कार्यक्रम में महिलाओं की भी भागीदारी रही। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफाक आलम और रामलीला...

मधुबन। तहसील क्षेत्र के सिकड़ीकोल में 'ताड़का वध' प्रसंग का सफल मंचन हुआ। इस प्राचीन रामलीला में सभी कलाकार गांव के ही लोग रहे। अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। देर रात तक दर्शक रामलीला स्थल पर डटे रहे जिसमें महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही। इससे पहले कार्यक्रम के अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशफाक आलम, रामलीला समिति के संरक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने उपस्थित दर्शकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुन्ना विश्वकर्मा, कौशल कुमार सिंह, सुशील प्रजापति, रणजीत सिंह, मनोज सिंह, जगदीश यादव, सुजीत सिंह, साहिल हयात, राजेंद्र मौर्य आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


