क्रीड़ा प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को किया सम्मानित
Mau News - डीसीएसकेपीजी कॉलेज में 10, 11 और 13 फरवरी को बनारसी लाल मेमोरियल क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें शतरंज, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, और रस्साकसी जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के पहले तीन स्थान शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डा. हरिलाल ने किया।

मऊ, संवाददाता। डीसीएसकेपीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा विगत 10, 11 एवं 13 फरवरी को बनारसी लाल मेमोरियल क्रीड़ा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसके अंतर्गत शतरंज, टेबल टेनिस, खो-खो, कबड्डी, रस्साकसी आदि खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों का सम्मान समारोह शनिवार को महाविद्यालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंधन समिति के सदस्य कृष्ण कुमार खंडेलवाल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सर्वेश पांडे ने सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। शतरंज प्रतियोगिता में भरत प्रथम, उदय गुप्ता द्वितीय, विशाल कुमार पांडे ने तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं महिला वर्ग में दीप्ति चौबे प्रथम, स्नेह अग्रवाल द्वितीय प्रेम ज्योति तृतीय थी।
टेबल टेनिस में पुरुष वर्ग में दिवाकर यादव प्रथम, अरुण चौहान द्वितीय, महिला वर्ग में वैष्णवी प्रथम और बबली द्वितीय थी। कबड्डी पुरुष वर्ग में आशीष चौहान की टीम प्रथम और अमरजीत सिंह यादव की टीम द्वितीय थी। महिला वर्ग में दीक्षा पांडे की टीम प्रथम और खुशी सिंह की टीम द्वितीय तथा खो-खो में पुरुष वर्ग में विपिन यादव की टीम प्रथम और पवन यादव की टीम द्वितीय रही एवं महिला वर्ग में खुशी की टीम प्रथम और अध्यक्ष पांडे की टीम तृतीय रही। प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रोफेसर डा.हरिलाल ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जियाउल्लाह, डा.प्रदुम्न पासवान, डा.विशाल जायसवाल, डॉक्टर घनश्याम दुबे, डॉक्टर बृजेश यादव, डॉक्टर भोलानाथ गुप्ता, डॉक्टर तपस्या आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



