डी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थतियों में पोखरे में डूबने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
share

Mau News - रानीपुर में डी-फार्मा के छात्र नितेश मिश्रा की पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र ने अंतिम पेपर देने के बाद नहाने के लिए पोखरे में गया था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डी-फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध परिस्थतियों में पोखरे में डूबने से मौत

रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा काझा रामबन स्थित सूर बाबा कुटी के पोखरे में सोमवार की सुबह गोरखपुर निवासी डी-फार्मा के प्रथम वर्ष के छात्र की पोखरे में संदिग्ध परिस्थतियों में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। छात्र का शव कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंचने परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग किया है। गोरखपुर जिले के नेताजी सुभाष चंद्र नगर बिलंदपुर खानता थाना गोरखपुर निवासी 26 वर्षीय नितेश मिश्रा मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र स्थित रामश्रय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में डी-फॉर्मा प्रथम वर्ष की पढ़ाई करता था। वह कालेज के हास्टल में रहकर परीक्षा दे रहा था। सोमवार को अंतिम पेपर देने के बाद वह नहाने के लिए ग्रामसभा काझा रामबन स्थित सूर बाबा कुटी के पोखरे के पास गया हुआ था। नहाने के दौरान ही वह पोखरे के गहरे पानी में डूब गया। कुछ देर के बाद ही उसका शव पोखरे में उतराया हुआ मिलने के बाद सनसनी फैल गई। छात्र का उतराया शव देखकर काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष रानीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि छात्र के शव को कब्जे में लेकर गहनता के साथ जांच की जा रही है। उधर सूचना मिलते ही मृतक छात्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक छात्र के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की गहनता के साथ जांच की मांग उच्चाधिकारियों से किया है.

पिछले वर्ष फेल हो गया था छात्रा

रानीपुर। कालेज प्रशासन ने बताया कि मृतक डीफार्मा 26 वर्षीय नितेश मिश्रा पिछले वर्ष परीक्षा में फेल हो गया था। परीक्षा में फेल होने के बाद इस वर्ष प्रथम वर्ष में पुन: दाखिला लिया था। इस बीच सोमवार को अंतिम पेपर देने के बाद उसकी मौत हो गई।

Voice of UP

सामान्य प्रश्न

नितेश मिश्रा की उम्र क्या थी?
26 वर्ष
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।