20 मई को दवाइयों की दुकानें रहेंगी बंद, की अपील

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊ
Follow us on Google News
share

दोहरीघाट में आल इंडिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को होने वाली हड़ताल के मद्देनजर दवा वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों को जागरूक किया। संगठन ने गंभीर मरीजों को दवा की खरीद करने की अपील की और ऑनलाइन दवा बिक्री पर प्रतिबंध की मांग की।

20 मई को दवाइयों की दुकानें रहेंगी बंद, की अपील

दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। आल इंडिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 20 मई को आयोजित हड़ताल के मद्देनजर शुक्रवार को दवा वेलफेयर एसोसिएशन ने दोहरीघाट कस्बे में लोगों को जागरूक किया। संगठन के सदस्य कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में पहुंच लोगों से अपील किए। कहा कि गंभीर मरीजों को दवा के अभाव में कोई समस्या न हो इसके लिए हड़ताल के पूर्व ही दवा खरीद लें।

संघ के अध्यक्ष की टिप्पणी

अध्यक्ष प्रताप राय ने कहा कि आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट देश के 12 लाख 40 हजार से अधिक वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए दबाव बना रहा है। बावजूद इसके आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं होने के चलते ये कदम उठाना पड़ा है। बताया कि संगठन ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगों को रखा था। बताया कि इसके अतिरिक्त आमजन के हित को ध्यान में रख कर अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री, एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस के बढ़ते जोखिम पर लगाम लगाने की मांग कर रहा है। कहा कि इन जायज मांगों को पूरा कराने के लिए दवा व्यवसायी 20 मई को पूर्ण रूप से हड़ताल पर रहेंगे।

Voice of UP

महामंत्री का बयान

महामंत्री मृत्युंजय त्रिपाठी ने कहा कि दिन प्रतिदिन दवा के मूल्य में इजाफा हो रहा है। लेकिन सरकार द्वारा दवा की कोई स्पष्ट नीति नही होने के कारण व्यापार में होने वाली समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। कोषाध्यक्ष कैलाश चौहान और संरक्षक मनोज ने कहा की ऑनलाइन दवा के बिक्री से नकली दवा की भरमार बाजार में हो गई है। इस कारण हमारे केमिस्ट बदनाम हो रहे हैं। हम लोगों की मांग है कि ऑनलाइन दवा की बिक्री पूर्ण रूप से बंद हो। कॉर्पोरेट को दी जाने वाली दवा पर विशेष छूट पूर्ण रूप से बंद हो।

सामान्य प्रश्न

आल इंडिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कब हड़ताल का आह्वान किया है?
आल इंडिया केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आगामी 20 मई को हड़ताल का आह्वान किया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।